Governor Santosh Gangwar:
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा गांव पहुंचकर दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से राज्य ने एक सशक्त जननेता और मार्गदर्शक खो दिया है।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित दिवंगत नेता के परिवार को ढांढस बंधाया और पूरे राज्य की ओर से संवेदना प्रकट की। नेमरा गांव में स्थानीय लोग और समर्थक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे। उन्होंने यह भी कहा कि शिबू सोरेन की विचारधारा और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
इसे भी पढ़ें
CM Hemant Soren: नेमरा की क्रांतिकारी भूमि को CM हेमंत ने किया नमन, पिता और दादा को दी श्रद्धांजलि







