Santosh Gangwar: राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा में गुरुजी को दी श्रद्धांजलि, श्राद्ध भोज में हुए शामिल

1 Min Read

Santosh Gangwar:

रांची। झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज नेमरा गांव में संस्कार भोज आयोजित किया गया। इस मौके पर देशभर से लाखों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी नेमरा पहुंचकर गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों के अनुसार, करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। संस्कार भोज के लिए पांच बड़े पंडाल बनाये गए हैं, जिनमें गुरुजी की तस्वीरें लगाई गई हैं। लोग पंडालों में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजामः

सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 3,000 पुलिसकर्मी और 40 डीएसपी तैनात किए गए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। गौरतलब है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे और उन्होंने राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया धुर्वा में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं