राज्यपाल बोले-दिव्यांगजनों के लिए समर्पित होकर कार्य करें [Governor said – work dedicatedly for the disabled people]

1 Min Read

रांची| राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में दीपशिखा, बाल विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के शिष्टमंडल ने मुलाकात की।

प्रियंका जालान के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने राज्यपाल को संस्था द्वारा मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने संस्था के कार्यों की सराहना कीः

राज्यपाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के हित में समर्पित होकर कार्य करना प्रशंसनीय है। इसमें समाज के सभी वर्गों से निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड अगेंस्ट करप्शन चलायेगा जन जागरुकता अभियान, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं