रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज आर्यभट्ट सभागार में द् नज इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित झारखंड की दीदियों के ग्रेजुएशन सेरेमनी में भाग लिया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि कहा कि हमारी दीदियों की उपलब्धियां प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि दीदियों ने 3 वर्ष पूर्व ‘इंड अल्ट्रा पॉवर्टी कार्यक्रम’ के तहत विविध आजीविका के माध्यम से एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए छात्रा के रूप में यात्रा शुरू की थी। तीन साल के बाद वे ग्रेजुएट बनी हैं।
उनकी उपलब्धियां प्रेरणास्रोत हैं। झारखंड में विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों सहित कई आदिवासी परिवारों को गरीबी से ऊपर उठाने के लिए वित्तीय समावेशन, आजीविका संवर्धन और सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया गया, जिससे दीदियों के जीवन में ठोस बदलाव आया है।
राज्यपाल ने कहा कि ‘इंड अल्ट्रा पॉवर्टी कार्यक्रम’ विकास के लिए किए गए विभिन्न पहलों में से एक हैं। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आजीविका में विविधता लाने एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने की ट्रेनिंग मिल रही है।
पशुपालन एवं कृषि कार्य का भी प्रशिक्षण मिलता है। इनसे उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गयी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा- प्रधानमंत्री आवास योजना,जल जीवन योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना इत्यादि का भी लाभ उन्हें मिल रहा है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं एकलव्य विद्यालय के माध्यम से शिक्षा का भी प्रसार हो रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि झारखंड अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं प्रचूर प्रकृतिक संसाधनों के लिए जाना जाता है। इन संसाधनों से लोगों का जीवन बेहतर बन सके, इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। अवसर पर उन्होंने दीदियों एवं संस्था के सदस्यों को सम्मानित भी किया।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली में नाराज कांग्रेसी विधायकों ने बदला ठिकान, हुए ट्रैसलेस









