रांची, एजेंसियां। सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि “भारत अनाथों का देश नहीं कि कोई भी आए और यहां बस जाए। इसे हमें स्टीम लाइन करना होगा। उन्होंने ये बातें रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह से वापस लौटने के क्रम में कही।
इस दौरान इसे लागू करने के समय पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जब कोई भी कानून आता है तो सवाल तो उठते हैं। लेकिन इन सबसे अलग हमें इसके पीछे का मकसद को भी समझना होगा।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आगे कहा कि सीएए को लागू करने का मकसद देश में इलीगल माइग्रेशन को रोकना है। भारत पहले से ही 140 करोड़ की आबादी वाला देश है।
इसलिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं वह यहां पर अवैध रूप से रहने वाले लोगों के लिए ही उठाया जा रहा है। वहीं झारखंड के संदर्भ में राज्यपाल ने कहा कि डेमोग्राफिक चेंज को देखते हुए ही इसे लागू किया गया है।
इसे भी पढ़ें








