रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की और राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन रांची द्वारा प्रकाशित राजभवन पत्रिका की प्रति राष्ट्रपति को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राजभवन की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है।
इसे भी पढ़ें

