चंपई के साथ जायेंगे 4 विधायक, चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखा पत्र
रांची। झारखंड की राजनीति में पिछले 16 घंटों से छाई धुंध के छंटने के आसार दिखने लगे हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महागठबंधन के विधायकों को शाम 5.30 बजे मिलने का समय दे दिया है। राजभवन से 5 विधायकों को बुलाया गया है।
इनमें विधायक दल के नेता चंपई सोरेन, माले विधायक विनोद सिंह, झाविमो विधायक प्रदीप यादव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता शामिल हैं। इसके बाद से सर्किट हाुस में हलचल बढ़ गई है।
बता दें कि महागठबंधन के सारे विधायकों को सर्किट हाउस में ही रखा गया है। हालांकि राजभवन से हो रही देर के मद्देनजर विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी, ताकि किसी भी तरह हॉर्स ट्रेडिंग से बचा जा सके।
इसके लिए दो विशेष विमान बुक किये गये थे, जो रांची ए.यरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। वहीं विधायकों को एयरपोर्ट ले जाने के लिए दो बसें भी सर्किट हाउस में मंगवा ली गई बै। इसी बीच लगभग तीन बजे राजभवन से विधायकों को बुलावा आ गया।
इससे पहले बुधवार देर शाम राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने के बाद ही विधायक राज्यपाल से वक्त मिलने का इंतजार कर रहे थे। विधायक अभी भी सर्किट हाउस में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि पहले चंपई सोरेन सहित 4 विधायक राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
बाद में फिर, सत्तापक्ष के अन्य विधायक भी राजभवन जायेंगे। कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन सहित 5 विधायकों को आमंत्रण मिला है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र लिखकर दोबारा समय मांगा था।
चंपई सोरेन ने राज्यपाल को बताया था कि उनके पास कुल 47 विधायकों का समर्थन हैं। इनमें से समर्थन पत्र पर 43 विधायकों के हस्ताक्षर हैं।
इसे भी पढ़ें








