सरकार का टैक्स कलेक्शन पर फोकस, वसूली में तेजी लाने का निर्देश [ Government’s focus on tax collection, instructions to speed up collection ]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। राज्य सरकार ने राजस्व वसूली करनेवाले अपने विभागों को टैक्स कलेक्शन की गति तेज करने का निर्देश दिया है।

इनमें से 6 प्रमुख विभागों ने आठ महीने के दौरान (नवंबर तक) करीब 50 प्रतिशत राशि ही वसूली की है। विभागों को हर हाल में वित्तीय वर्ष के अंत तक लक्ष्य हासिल करने को कहा गया है।

चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वाणिज्य कर, खान एवं भूतत्व, उत्पाद, परिवहन, निबंधन और भू-राजस्व विभाग के लिए 49,700 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य है। नवंबर तक लगभग 25,000 करोड़ रुपए की ही वसूली हुई है।

इसे भी पढ़ें

GST का डेटा रिलीज होना बंद, हर महीने की पहली तारीख को रिलीज होता था [GST data release stopped, used to be released on the 1st of every month]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं