अमन सिंह हत्याकांड: सरकार SIT से करवाएगी जांच

1 Min Read

रांची। धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद लिए गए स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मंगलवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि इस मामले की जांच SIT से करवाई जाएगी।

इस पर अदालत ने उन्हें शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में बड़ी साजिश होने की बात कहते हुए राज्य सरकार को एसआईटी जांच कराए जाने के संबंध में जवाब मांगा था।

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए जनवरी के पहले सप्ताह की तिथि निर्धारित की है। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंदा सेन की खंडपीठ में सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं