मृतक हवलदार के परिजनों 1.29 करोड़ देगी सरकार [Government will give Rs 1.29 crore to the family of the deceased Havildar]

2 Min Read

सीएम हेमंत और कल्पना ने परिजनों से की मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।

परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि जल्द ही अनुकंपा के आधार पर वर्ग 3 अथवा 4 में नियुक्ति हेतु सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, इसे लेकर अधिकारियों के निर्देश दिया जा चुका है।

हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा इनके आश्रित परिजनों को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी।

12 अगस्त को कैदी ने कर दी थी हत्या

गिरिडीह जिला के ग्राम-पिंडाटाड़, थाना-ताराटांड़ निवासी चौहान हेम्ब्रम, जो हजारीबाग जिलाबल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, कर्तव्य के दौरान विगत 12 अगस्त 2024 को एक अपराधी द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें

मृतक हवलदार के परिजनों से मिले बाबूलाल और हिमंता सरमा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं