JharkhandGovernment schemes: सरकारी योजनाएं पहुंची घर तक, कांके में उमड़ रहा लोगों का सैलाब

Government schemes: सरकारी योजनाएं पहुंची घर तक, कांके में उमड़ रहा लोगों का सैलाब

Government schemes:

रांची। झारखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती के मौके पर सरकार की ओर से जनसेवा शिविरों का आयोजन 28 नवंबर 2025 तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के वार्डों में किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान कांके प्रखंड में भी लगातार प्रतिदिन तीन से चार पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसमें भहिलाएं भी पीछे नहीं हैं।

समस्याएं लेकर पहुंच रहे लोगः

सेवा का अधिकार शिविरों में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। इसके तहत सेवा के अधिकारों से जुड़ी सारी योजनाओं के लिए ग्रामीण से आवेदन लिये जा रहे हैं। मौके पर ही समस्याओं का निपाटारा करने की कोशिश हो रही है। प्रखंड के पदाधिकारी भी नियमित रूप से इन शिविरों मौजूद रहकर ग्रामीणों का सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीण भी खुश हैं कि अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है।

सरकारी योजनाएं सीधे पहुंच रहीं जनता तकः

‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना और ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत त्वरित लाभ प्रदान करना है। ग्रामीण भी इस आयोजन से काफी प्रसन्न हैं और बड़े उत्साह से इनमें भाग ले रहे हैं। सरकार आपके द्वार शिविर में जाति,, आवासीय,, आय, ससामाजिक सुरक्षा पेंशन, , राशन कार्ड, , पीएम आवास, , मनरेगा, मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना व , किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। बहरहाल, राज्य सरकार की इस पेशकश को ग्रामीण हाथोंहाथ ले रहे हैं और अपनी मौजदूगी से इसकी सफलता का संदेश भी दे रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles