बाबाधाम प्रसाद का सरकारी दर तय [Government rate fixed for Babadham Prasad]

3 Min Read

देवघर। झारखंड के देवघर में हर साल लगने वाले श्रावणी मेला को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।

इसे लेकर जिला प्रशासन भी रेस है। डीसी विशाल सागर के निर्देश पर राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर एसडीओ सागरी बराल की अध्यक्षता में पेड़ा, चूड़ा और ईलायची दाना की उपलब्धता, गुणवत्ता और दर निर्धारण को लेकर बैठक हुई।

ट्रेड और फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य

एसडीओ ने बताया कि मेला क्षेत्र में दुकानदारों को नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस और फूड लाइसेंस फूड सेफ्टी पदाधिकारी से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।

साथ ही मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नही करने का निर्देश दिया गया।

एसडीओ ने बताया कि देवघर आने वाले श्रद्धालु बाबा को जलार्पण करने के बाद यहां से प्रसाद के रूप में पेड़ा-चूड़ा और ईलायचीदाना खरीदकर ले जाते हैं।

ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवायी जाये।

दुकानों के आस-पास सफाई रखने का निर्देश

सभी खुदरा और थोक व्यापारियों को निर्देश दिया गया कि मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाये।

इसके अलावा प्रतिष्ठान के ईद-गिर्द साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

वहीं खाद्य सामग्रियों पर यूज्ड बाय डेट लिखा होना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगे और वैसे दुकानदार जिनका फूड लाइसेंस समाप्त हो गया है वो अपना नवीनीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

प्रसाद के निर्धारित दर से अधिक लेने पर होगी कार्रवाई

एसडीओ ने कहा कि यदि किसी थोक या खुदरा विक्रेता की ओर से श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं से पेड़ा-चुड़ा या ईलायचीदाना का निर्धारित दर से अधिक वसूल किया जाता है, तो ऐसा करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जायेगी।

साथ ही प्लास्टिक से बने किसी भी वस्तु का प्रयोग अपने दुकानों में नहीं करने का निर्देश दिया गया है।

दुकानों में और उसके आस-पास डस्टबिन की व्यवस्था की करने और साफ-सफाई का ध्यान रखने का निर्देश है।

श्रावणी मेला में प्रसादों का निर्धारित दर
प्रसाद किलोग्राम कीमत

पेड़ा 800 ग्राम खोवा और 200 ग्राम चीनी 400 रुपये

पेड़ा पेड़ा-700 ग्राम खोवा और 300 ग्राम चीनी 370 रुपये

चूड़ा -रायपुर एक किलोग्राम 60 रुपये

चूड़ा-वर्द्धमान एक किलोग्राम 50 रुपये

ईलायची दाना एक किलोग्राम 60 रुपये

इसे भी पढ़ें 

महाशिवरात्रि पर बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, पूरा प्रशासनिक महकमा मौजूद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं