सरकारी नौकरी: झारखंड सचिवालय में 455 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज[Government Jobs: Last date of application for recruitment to 455 posts in Jharkhand Secretariat today]

2 Min Read

ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

रांची। झारखंड सचिवालय में 455 स्टेनोग्राफर पोस्ट पर भर्ती निकली है। इस वैकेंसी में नियमित और बैकलॉग दोनों तरह के पद हैं। इसका नोटिफिकेशन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया है।

आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है। आवेदन फॉर्म में करेक्शन 7 से 10 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।

पदों का विवरण :

  • अनारक्षित : 182 पद
  • एसटी : 118 पद
  • एससी : 45 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 37 पद
  • पिछड़ा वर्ग : 27 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 45 पद

शैक्षणिक योग्यता :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • स्टेनोग्राफी में स्किल्ड होना जरूरी है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 35 साल
  • आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • स्किल टेस्ट
  • ऑनलाइन एग्जाम

फीस :

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
एससी, एसटी : 50 रुपए

सैलरी :

  • लेवल – 4 के अनुसार, 25,500- 81,100 रुपए प्रतिमाह।

परीक्षा प्रणाली :

  • लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे।
  • सभी पेपर ऑब्जेक्टिव व एमसीक्यू टाइप होंगे।
  • हर सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे। जबकि हर गलत उत्तर के लिए एक अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा की भाषा हिंदी/इंग्लिश होगी।
  • लिखित परीक्षा के क्वेश्चन पेपर का सिलेबस 10वीं के लेवल का होगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: SBI में 1511 पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन [Government Jobs: Apply soon for recruitment to 1511 posts in SBI]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं