कर्मचारियों को होली पर तोहफा दे सकती है सरकार

1 Min Read

आज झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रांची, एजेंसियां। झारखंड कैबिनेट की बैठक आज यानी 12 मार्च को प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन करेंगे।

इसमें कर्मचारियों को होली का तोहफा मिल सकता है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के अनुसार कैबिनेट की बैठक 12 मार्च को अपराह्न 4 बजे से होगी।

इस बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित हो सकता है। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी होनी है।

इसे भी पढ़ें 

कई आइएएस इधर से उधर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं