जिकरा फॉल में डूबा गोस्सनर कॉलेज का छात्र [Gossner College student drowns in Jikra Fall]

1 Min Read

छह दोस्तों के साथ गया था घूमने, ले रहा था सेल्फी

रांची। रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के जिकरा फॉल में आईटीआई मेजर कोठी के पास रहने वाला आर्यन उरांव डूब गया।

ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आर्यन को पानी से निकालने का प्रयास किया।

हालांकि उसे फॉल से बाहर नहीं निकाला जा सका है। आर्यन दोस्तों के साथ जिकरा फॉल घूमने गया था। वह गोस्सनर कॉलेज का छात्र था।

दोस्तों के साथ फॉल घूमने गया था आर्यन

आर्यन उरांव अपने दोस्त प्रिंस मुंडा, अभिषेक मुंडा, आशीष केरकेट्टा, अभिजीत टोप्पो, पुलकित भगत और टंडवा निवासी पंकज रजक के साथ मोटरसाइकिल से जिकरा फॉल घूमने आया था।

सभी दोस्त जिकरा फॉल घूमते हुए फॉल के नीचे की ओर गए। इसी दौरान आर्यन फॉल में गहरे पानी में गिर गया और डूब गया।

सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे

आर्यन के दोस्तों ने हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर एक स्थानीय ग्रामीण ने गहरे पानी में उतरकर उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन प्रयास विफल रहा।

इसे भी पढ़ें

दशम फॉल में डूबा पटना का युवक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं