झारखंड के कई हिस्सों में आज और कल अच्छी बारिश की उम्मीद [Good rain expected in many parts of Jharkhand today and tomorrow]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची। झारखंड में रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 5 और 6 जुलाई को अच्छी बारिश की उम्मीद है।

मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

वहीं इस दौरान पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय रहेगा। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के संताल परगना और आसपास के जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि 6 जुलाई को भी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

गुमला में 82.4 मिलीमीटर बारिश हुई

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश गुमला में 82.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

जबकि अड़की में 76.0, पूर्वी सिंहभूम में 68.0, रामगढ़ में 64.2 और खूंटी में 59.0, साहेबगंज में 54.4, बोकारो में 52.6, जामताड़ा में 48.8, सिमडेगा में 42.2, धनबाद में 40.4, पलामू में 34.0, गोड्डा में 31.2 और रांची में 9.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 8 जिलों में 100 एमएम से अधिक हुई बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं