रांची। झारखंड में अंटर पास युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का विज्ञापन जारी किया है। इसमें कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अर्हता धारक आवेदन कर सकते हैं।
इसमें आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर तक है। आवेदन ऑनलाइन करना होगा जो झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.jssc.nic.in के माध्यम से होगी। 19 नवंबर तक आवेदन करने के बाद 22 नवंबर तक परीक्षा शुल्क भुगतान तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करते हुए एप्लीकेशन का प्रिंट आउट 25 नवंबर तक लिया जा सकेगा।
आवेदन में किसी तरह की गलती रहने पर 27 से 29 नवंबर के बीच अभ्यर्थी अपना नाम, जन्मतिथि ईमेल और मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी तरह की गलतियों में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन दिया जा सकेगा। परीक्षा शुल्क 100 रुपए है। आरक्षित श्रेणी के लिए यह 50 रुपए तय है।







