Liquor rules in Jharkhand
रांची। झारखंड सरकार राज्य में बार के संचालन समय को बढ़ाने की तैयारी में है। प्रस्ताव के अनुसार, आने वाले वित्तीय वर्ष से बार देर रात नहीं बल्कि सुबह 4 बजे तक खुले रह सकेंगे। इसके लिए उत्पाद विभाग समय-आधारित लाइसेंस व्यवस्था लागू करने की योजना बना रहा है।
उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया
उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में बार रात 12 बजे तक ही संचालित होते हैं, लेकिन कई जगह तय समय से अधिक देर तक संचालन से राजस्व नुकसान और कानून-व्यवस्था की समस्याएं सामने आती हैं। नई व्यवस्था में रात 12 बजे के बाद अलग-अलग समय स्लॉट—1 बजे, 2 बजे, 3 बजे और 4 बजे—तक संचालन के लिए अलग शुल्क तय होगा।
सरकार का मानना है कि इससे अवैध देर-रात संचालन पर रोक लगेगी, राजस्व बढ़ेगा और नियम स्पष्ट होंगे। नियम उल्लंघन पर जुर्माना और गंभीर मामलों में लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी।







