कोयलांचल में आग के बीच रहने वालों के लिए आने वाली है अच्छी खबर [Good news is coming for the people living amidst the fire in Koyalanchal]

1 Min Read

धनबाद। धनबादझरिया कोयलांचल के लिए एक अच्छी खबर निकल सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार संशोधित झरिया मास्टर प्लान को केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द मंजूरी दे सकता है। इसके पहले झरिया मास्टर प्लान को केंद्र ने 2009 में मंजूरी दी थी। इस योजना पर 7,112,11 करोड़ रुपए खर्च करने थे।

योजना की समय सीमा खत्म हो गई, लेकिन इसे बढ़ाया नहीं गया। नतीजा हुआ कि पुनर्वास के काम ठप हो गए। सूत्रों के अनुसार संशोधित झरिया मास्टर प्लान को जल्द ही मंत्रिमंडल मंजूरी दे सकता है।

पुनर्वास के पहले चरण में उन स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां मानव जीवन को तत्काल खतरा है और उसके बाद कम जोखिम वाले और कम खतरनाक स्थान का पुनर्वास किया जाएगा। संशोधित झरिया मास्टर प्लान के तहत कोल इंडिया प्रतिवर्ष 500 करोड रुपए की सहायता देगी।

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड आग लगने की घटनाओं से निपटेगी। अभी हाल ही में कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी धनबाद आए थे। उन्होंने भूमिगत आग को नजदीक से देखा था।

इसे भी पढ़ें

धनबाद में पोस्टल बैलट से मतदान शुरू,

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं