शहरी क्षेत्र के पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी, मानदेय में 4% की बढ़ोतरी [Good news for para teachers of urban areas, 4% increase in honorarium.]

1 Min Read

रांची, एजेंसियां । झारखंड के शहरी क्षेत्र में कार्यरत पारा शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने उनके मानदेय में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

इस बढ़ोतरी का लाभ उन्हें एरियर के साथ दिया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी गई है।

पत्र में कहा गया है कि जिन शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन हो चुका है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूर्ण कराने की सलाह दी गई है।

सत्यापन प्रक्रिया नगर निगम, नगर परिषद या नगर पंचायत क्षेत्रों के प्रशासनिक और अनुशासनिक प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। इसके लिए जल्द ही प्राधिकार की बैठक बुलाए जाने की भी योजना है।

मानदेय वृद्धि और सत्यापन की इस प्रक्रिया से शहरी क्षेत्र के पारा शिक्षकों को न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि उनकी सेवाओं को भी सही तरीके से मान्यता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

6 दिसंबर तक चौकीदारों की नियुक्ति करे पूरी : झारखंड हाईकोर्ट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं