किसानों के लिए खुशखबरीः सरकारी दर पर धान की खरीदा शुरू[Good news for farmers: Procurement of paddy started at government rate]

1 Min Read

चान्हो में बनाया गया खरीद केंद्र

रांची किसानों के लिए खुशखबरी है। चान्हो प्रखंड में सरकारी दर पर धान की खरीदारी करने का काम आज से शुरू हो गया है। प्रखंड के सोंस लैंपस में चान्हो के किसान अपने धान की बिक्री कर सकते हैं। सोंस लैंपस प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि रविवार को धान खरीदारी का काम शुरू हो गया है।

60 हजार क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्यः

उन्होंने बताया कि इस वर्ष चान्हो प्रखंड में 60 हजार क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य रखा गया है। पंजीकृत किसानों से 24 रुपये प्रति किलो की दर से धान खरीदा जाएगा। वहीं दूसरी ओर मांडर में ऑपरेटर नियुक्त नहीं है इसलिए आज से धान खरीद शुरू नहीं होगा। प्रखंड में अभी लगभग 700 किसान पंजीकृत हैं।

इसे भी पढ़ें

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- हमारी लड़ाई हमारे देश की आत्मा के लिए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं