गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का दिया ‘सुबूत’ [Godda MP Nishikant Dubey gave ‘proof’ of Bangladeshi infiltration in Jharkhand]

1 Min Read

रांची। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर राजनीतिक घमसान मचा हुआ है। झारखंड में इस समय विधानसभा चुनाव का शोर चारों ओर है और भाजपा की ओर से बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया जा रहा है।

ऐसे में गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार का एक पत्र X पर वायरल किया है। इस पत्र के माध्यम से सांसद ने राज्य सरकार पर यह आरोप लगाया है कि झारखंड में बहन-बेटियों की इज्जत के साथ उनकी जमीनें लूटी जा रही हैं।

गोड्डा सांसद ने अपने पोस्ट में लिखा-

यह है झारखंड में आदिवासी की आबादी कम होने तथा बांग्लादेशी घुसपैठों को भारत का नागरिक बनाकर हमारे बहन बेटियों की इज़्ज़त तथा ज़मीन लूटने का सुबूत।

यह पत्र झारखंड सरकार का है। वोट बैंक के लिए कॉंग्रेस व झामुमो हमारे संथाल परगना को बांग्लादेश में मिलाने की साज़िश रच रही है।

इसे भी पढ़ें

सीएम के दबाव में काम कर रहे हैं अधिकारी, जेल जाएंगे संथाल परगना के डीसी और एसपी : निशिकांत दुबे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं