गोड्डा: गैस सिलेंडर विस्फोट, तीन घर जलकर खाक

2 Min Read

गोड्डा। गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से तीन घर जल कर खाक हो गये हैं।

घटना मंगलवार सुबह की है। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद जोरदार आवाज हुई और देखते ही देखते आग लग गई।

पहले आग एक घर में लगी, फिर धीरे-धीरे इसने अगल-बगल के दो घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना माधुरी गांव के झा टोला की है।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आसपास के लोगों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हुआ और आग लग गई।

आग इतनी तेज से फैली कि आसपास के तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

जैसे ही आसपास के लोगों ने आग देखा वे इसे बुझाने की कोशिश में लग गये। परंतु जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तो अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

तब दो दमकल गाडि़यां पहुंची। तब जाकर किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर के सारे सामान जलकर राख हो चुके थे।

घटना में दिवाकर झा, पप्पू झा और हीरालाल झा के घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गये हैं। दिवाकर झा के घर में रखी हुई बाइक भी पूरी तरह से जल गई।

घटना के बाद पीड़ित परिवार सड़क और आ गए हैं। उनके सामने रहने खाने की समस्या हो गयी है।

फिलहाल आस-पास के लोगों की तरफ से ही मदद की जा रही है। तीनों परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया है।

इसे भी पढ़ें 

रांची में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा , कई मरीज मिले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं