रांची। गो फर्स्ट एयरलाइन ने घोषणा की है कि 9 मई, 2023 तक उसकी सभी फ्लाइट रद्द रहेंगी। साथ ही कंपनी ने 15 मई तक टिकट बुकिंग रोक दी है। डीजीसीए ने यह जानकारी दी है।
एयरलाइन द्वारा 3 मई से तीन दिन के लिए फ्लाइट्स निलंबित करने के फैसले के बाद डीजीसीए ने गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद जवाब आया कि ‘‘गो फर्स्ट ने 15 मई तक अपनी फ्लाइट्स के लिए टिकट बुकिंग रोकने की सूचना दी है।
एयरलाइन ने कहा है कि वह या तो यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाएगी या उन्हें भविष्य की तारीख में उड़ान की अनुमति देगी’’इसके बाद डीजीसीए ने एयरलाइन से निर्धारित समय सीमा में टिकट का पैसा लौटाने को कहा है। रिफंड ओरिजिनल पेमेंट मोड के जरिए किया जाएगा।
इसका मतलब जिन लोगों ने क्रेडिट कार्ड से पैसा दिया है, उनके क्रेडिट कार्ड रिफंड होगा। जिन्होंने UPI और नेट बैंकिंग से पेमेंट किया है, उन्हें उनके अकाउंट में पैसा मिलेगा
आर्थिक हालत खराब है कंपनी की
बता दें कि गो फर्स्ट एयरलाइन पैसों की तंगी से जूझ रही है। इससे पहले सोमवार को गो फर्स्ट ने 3, 4 और 5 मई के लिए फ्लाइट्स कैंसिल करने की बात कही थी।
इससे यात्री भी परेशान हो रहे हैं। गो फर्स्ट की वेबसाइट के अनुसार एयरलाइन रोजाना 27 डोमेस्टिक और 8 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए 200 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती थी। एयरलाइन ने कहा कि वो इंजनों की
सप्लाई नहीं होने से इस हालत में पहुंची है। अमेरिका के एयरक्राफ्ट इंजन मैन्युफैक्चरर प्रैट एंड व्हिटनी (PW) को इंजन की सप्लाई करनी थी, लेकिन समय सप्लाई नहीं की गई। इसलिए गो फर्स्ट को आधे से ज्यादा एयरक्राफ्ट ग्राउंडेड करने पड़े।
इससे उसे भारी नुकसान हुआ। बता दें कि गो फर्स्ट एयरलाइन कंपनी को लीज पर प्लेन देने वालों ने अपने 23 प्लेन वापस मांग लिए।
लीज पर प्लेन देने वालों ने DGCA से कहा कि वह 23 प्लेन डिरजिस्टर करे। DGCA ने लीज देने वालों की मांग वेबसाइट पर पब्लिश की है।
नियमों के अनुसार DGCA को 5 दिन में उनकी मांग मानना होगी। यानी 23 प्लेन को पांच दिनों में डिरजिस्टर करना होगा।

