धंधे के लिए बांग्लादेश से रांची आ रही लड़कियां

2 Min Read

पुलिस ने रांची में किया सेक्स रैकेट का खुलासा

रांची। राजधानी रांची में बंगाल और बांग्लादेश से लड़कियां लाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है।

इसका खुलासा रांची पुलिस ने किया है। बीते सोमवार की रात पुलिस ने राजधानी रांची के कई होटलों में छापामारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया।

रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने इसकी जानकारी मिलने पर छापामारी के लिए विशेष दल का गठन किया था।

छापामारी के दौरान रांची के सदर थाना क्षेत्र से 10 और बरियातू थाना क्षेत्र से दो लड़कियां पकड़ी गई हैं, जो सेक्स वर्कर हैं।

इस दौरान छह युवकों को भी पकड़ा गया है, सभी पैसे का भुगतान कर होटल के कमरे में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थे।

कुछ स्थानों पर पुलिस के रेड के पहले ही सेक्स वर्कर और उनके ग्राहक फरार होने में कामयाब हो गए।

रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया राजधानी के कुछ इलाकों में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी।

इस आलोक में कार्रवाई की गई है। एसएसपी के अनुसार पकड़ी गई अधिकांश लड़कियां बांग्लादेश और बंगाल की रहने वाली है।

रांची के सदर और बरियातू इलाके में ओयो होटल के नाम पर जिस्म का कारोबार चल रहा था।

पुलिस होटल मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पकड़ी गई लड़कियों ने पूछताछ में बताया है कि होटल में उन्हें दलालों के माध्यम से भेजा जाता है।

छापेमारी में कई अश्लील सामग्री भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहारः बीजेपी को झटका, सांसद अजय निषाद ने छोड़ी पार्टी, छेदी भी कतार में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं