गिरिडीह। गिरिडीह में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। यह एक लड़की तीन दिनों से प्रेमी के घर के बाहर धरना दे रही है।
वही, उसका प्रेमी घरवालों समेत फरार हो गया है। मामला के गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र स्थित सोबरनपुर गांव का है। गांव के नुनूलाल मंडल का पुत्र रोहित मंडल तोपचांची की एक युवती से प्रेम करता है।
उनका प्रेम चार साल से चल रहा है। जब प्रेमिका ने रोहित पर शादी के लिए दवाब बनाया, तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद वह शादी करने की मांग को लेकर प्रेमी के घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई है।
वह तीन दिनों से धरने पर बैठी है। युवती का कहना है कि वह तब ही उठेगी जब उससे शादी करने को प्रेमी तैयार हो जाएगा। इधर प्रेमी राहुल मंडल प्रेमिका को घर बुलाकर फरार हो गया है।
युवती पुलिस को सूचना देने के बाद प्रेमी राहुल के घर पहुंची और धरना पर बैठ गई। उधर, राहुल सहित उसके सभी घर वाले फरार हैं।
हालांकि रोहित के पिता नुनूलाल मंडल का कहना है कि वह अस्पताल में बेटे का इलाज करा रहे हैं। तोपचांची की इस युवती ने कहा कि वह रोहित मंडल से चार साल से प्रेम करती है।
दोनों के बीच सभी प्रकार के रिश्ते हैं। उसने यहां के लोगों को कुछ तस्वीरें भी दिखाई, जिसमें दोनों साथ हैं। उसने कहा कि जब शादी की बारी आई तो राहुल के पिता मुकर गए।
रोहित ने उसे अपना घर बुलाया और गायब हो गया। इसलिए वह यहां धरने पर बैठी है। जब तक रोहित शादी के लिए तैयार नहीं होता, वह यहीं बैठी-बैठी जान दे देगी।
इधर, मामले को लेकर गांव पंचायत की लगातार बैठक चल रही है। नुनूलाल मंडल के घर के बाहर युवती के साथ कई लोग धरने पर बैठ गये हैं।
सभी को रोहित और उसके परिजनों का इंतजार है। बताया गया कि युवती के स्वजन ने राहुल के घर और दोनों पक्षों के काफी संख्या में जुटे हुए हैं।
वहीं, खुखरा थाना प्रभारी अजीत महतो ने बताया कि युवती गुरुवार को सूचना देने आई थी। कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें








