गढ़वा में पटना की युवती से हुई दुष्कर्म

2 Min Read

गढ़वा। दुष्कर्म की घटनाएं झारखंड का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। अब राज्य के गढ़वा जिले में दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

यहां पटना की एक युवती से दुष्कर्म किया गया है। युवती को जान से मारने की कोशिश भी की गई। परंतु युवती ने साहस दिखाया और उसकी जान बच गई।

इसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गढ़वा के बंशीधर नगर का रहनेवाला जहारुद्दीन अंसारी गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करता था।

पटना की इस युवती का पति भी वहीं काम करता था। पीड़िता के पति ने जहारुद्दीन अंसारी को 45 हजार रुपए कर्ज दिया था। जहारुद्दीन अंसारी कर्ज लेने के बाद गढ़वा आ गया था।

जहारुद्दीन ने कर्ज वापस करने के बहाने महिला को गढ़वा बुलाया। महिला पटना से ट्रेन से बंशीधर नगर पहुंची।

वहां पहुंचने के बाद उसने जहारुद्दीन को फोन किया। जहारुद्दीन ने महिला को ये कहा कि वह घर पर पैसे वापस करेगा।

अपने घर ले जाने के क्रम में बेलपहाड़ी के इलाके में जहारुद्दीन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या करने की कोशिश की।

महिला किसी तरह वहां से बच के निकली और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित महिला को इलाज के लिए पुलिस ने बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें 

अब JMMऔर शिबू सोरेन की संपत्ति की होगी जांच, लोकपाल ने 6 माह में मांगी रिपोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं