Fight between 2 parties: गिरिडीहः 2 पक्षों में मारपीट, पथराव और लाठी-डंडे चले, 6 घायल, 2 की हालत गंभीर

Juli Gupta
2 Min Read

Fight between 2 parties:

गिरिडीह। गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के खिजूरी में गुरुवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल हो गए।

40-50 लोग हथियारों के साथ आएः

दोनों पक्षों ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। एक पक्ष के प्रवीण विश्वकर्मा ने बताया कि वे अपने नवनिर्मित मकान में बैठे थे। इसी दौरान गांव के मनोज तुरी, सुखदेव तुरी समेत 40-50 लोग हथियारों के साथ आए। उन्होंने हमला कर दिया और पथराव किया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हुए। घायलों में प्रवीण विश्वकर्मा और सतीश विश्वकर्मा की स्थिति गंभीर है। दोनों को गिरिडीह रेफर किया गया है।

दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज कराई शिकायतः

तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों तरफ से मारपीट हुई है। कुछ लोगों को चोट भी आई है।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें

ED office in Ranchi: रांची में ईडी का नया कार्यालय खोजने की प्रक्रिया तेज, जमीन विवाद बना बड़ा रोड़ा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं