Giridih Municipal Election 2026: नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पत्नी संग डाला वोट

1 Min Read

Giridih Municipal Election 2026:

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के तहत जिले में जारी मतदान के बीच झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी पत्नी के साथ वार्ड नंबर 36 के बूथ नंबर 3 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।

वोट डालते ही की अपील

मतदान के बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व है और प्रत्येक नागरिक को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने गिरिडीह समेत पूरे झारखंड के मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।

जनता के नाम संदेश

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आइए, सभी मिलकर अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।”

Share This Article