गिरिडीहः डकैती का खुलासा, पूर्व नक्सली समेत 4 गिरफ्तार

2 Min Read

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने बीते दिनों हुई एक डकैती का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 4 डकैतों को गिरफ्तार किया है।

बीते 19 मार्च को ताराटांड थाना अंतर्गत एक घर में घुसकर 10-12 अज्ञात अपराधियों ने सबिया देवी (62 वर्ष) एवं उनके परिवार को एक रूम में बंधक बनाकर पाँच लाख रुपये नगद और पाँच भरी सोने के जेवरात की डकैती कर ली थी।

उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्भेदन, बरामदगी एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एक छापामारी दल का गठन किया था।

छापामारी दल के द्वारा सूचना के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त चार अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से डकैती के 1,03,500 रुपये, डकैती के रुपये से खरीदी गई एक अपाची मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

साथ ही, डकैती में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाईकिल को भी जब्त की गई है।

अनुसंधान में यह बात भी प्रकाश में आई कि गिरफ्तार अभियुक्त में से एक अभियुक्त इस कांड का मास्टरमाइंड मिथलेश मण्डल है जो पूर्व में हार्डकोर नक्सली रहा है एवं एरिया कमांडर रह चुका है।

उस पर अलग-अलग थानों में कुल 19 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें

आडवाणी को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति ने घर पहुंच कर किया सम्मानित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं