गिरिडीह। गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड का राजस्व कर्मचारी रामनरेश चौधरी 5000 रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
उसे एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। रामनरेश चौधरी जमीन ऑनलाइन करने के लिए गुमगी निवासी नरेश यादव से पांच हज़ार रुपये घूस ले रहा था।
इससे पहले नरेश यादव ने एसीबी से राजस्वकर्मी द्वारा रिश्वत मांगें जाने की शिकायत की थी। उसकी शिकायत की जांच के बाद एसीबी के अधिकारियों ने जाल बिछाया।
इसके बाद एसीबी की टीम ने रामनरेश चौधरी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम राजस्व कर्मचारी को अपने साथ धनबाद लेकर चली गई।
इसे भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव से पहले जागरूकता फैलाने के लिए बैंकों, डाकघरों की मदद लेगा निर्वाचन आयोग








