गिरिडीहः बगोदर बाजार में लगी भीषण आग, 10 दुकानें खाक

2 Min Read

गिरिडीह। गिरिडीह के बगोदर बाजार में गुरुवार अहले सुबह अचानक आग लग गई। इस भीषण आगलगी में करीब 10 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई।

इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आनन-फानन में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।घटना की जानकारी मिलने पर विधायक विनोद कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंच गये हैं।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे के करीब आग लगी। धुआं निकलता देख लोग कुछ समझ पाते कि आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। धू- धूकर आग फैलती गई। घटना की सूचना मिलने पर राज धनवार से फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया।

बगोदर बाजार के जीटी रोड के किनारे स्थित झुग्गी- झोपड़ियों में आग लगी थी। अगलगी की घटना में एक स्टूडियो, एक पान दुकान सह जेनरल स्टोर की दुकान, मीट दुकान, बैग दुकान, सब्जी की दुकान जलने की सूचना है।

आग और दुकानों को अपनी चपेट में नहीं ले, इसके लिए फिलहाल इस अगलगी की घटना में हुए नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। साथ ही घटना पर दुख जताया।

इसे भी पढ़ें

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टोल व्यवस्था होगी समाप्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं