Ghatshila Election: घाटशिला में थमा चुनावी शोर, कल होगा मतदान

2 Min Read
Ghatshila Election: घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार पूरी तरह थम चूका है। अब मंगलवार, 11 नवंबर को

Ghatshila Election:

घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार पूरी तरह थम चूका है। अब मंगलवार, 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार अब न तो प्रत्याशी और न ही राजनीतिक दल मतदाताओं को प्रभावित करने वाली कोई गतिविधि कर सकेंगे।

इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 2.55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि सभी 300 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सके।

प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पूरी तरह तैयार है:

प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं। सीआरपीएफ की 10 कंपनियां चुनाव क्षेत्र में तैनात रहेंगी, जबकि स्थानीय पुलिस बल के साथ अतिरिक्त टीमें भी संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं। कुल 186 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा निगरानी होगी।
30 माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। सोमवार सुबह को-ऑपरेटिव कॉलेज डिस्पैच सेंटर से 1200 से अधिक मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगे।

मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान को लेकर मतदाता उत्साहित हैं और प्रशासन पूरी तरह तैयार है। अब सबकी नजर 11 नवंबर की वोटिंग पर है, जो घाटशिला क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण तय करेगी और विधानसभा में नए प्रतिनिधि का चयन करेगी।

Share This Article