Ghatshila by-election:
घाटशिला। झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में ठंड के कारण मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ती गई। दोपहर 1 बजे तक कुल 54.08% मतदान दर्ज किया गया।प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर, सहायता केंद्र और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के वोट डाल सकें।
मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा:
गालूडीह के महुलिया उच्च विद्यालय और मुसाबनी प्रखंड के संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। कई जगह युवाओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया।पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता विशेष रूप से उत्साहित नजर आए। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, और प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की है।






