DGP Tadasha Mishra: जानिये, झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा को

Anjali Kumari
2 Min Read

DGP Tadasha Mishra:

रांची। झारखंड को नया पुलिस प्रमुख मिल गया है। राज्य सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार देर शाम उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।

गृह विभाग से पुलिस प्रमुख तक का सफर:

अब तक गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत तदाशा मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए, अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में प्रभारी डीजीपी और पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनके अनुभव और वरिष्ठता को देखते हुए, यह नियुक्ति पहले से ही संभावित मानी जा रही थी।

कौन हैं आईपीएस तदाशा मिश्रा:

तदाशा मिश्रा 1994 बैच की झारखंड कैडर की अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और प्रशासनिक दक्षता के लिए जानी जाती हैं। डीजीपी नियुक्त किए जाने से पहले वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रैंक पर कार्यरत थीं।

महिला नेतृत्व की नई मिसाल:

तदाशा मिश्रा की नियुक्ति झारखंड पुलिस में महिला नेतृत्व की नई मिसाल के रूप में देखी जा रही है। वे राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

DGP Anurag Gupta: झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने दिया इस्तीफा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार


Share This Article