गीता कोड़ा ने शुरू किया चुनावी अभियान

2 Min Read

चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।

इसके तहत उन्होंने मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र मे जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके साथ ही वह संगठनात्मक बैठक में भी वह शामिल हुईं।

यह पहला मौका था जब वह अपने चुनाव क्षेत्र में भाजपा की किसी संगठन की बैठक में शामिल हुईं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान मनोहरपुर प्रखंड के डिम्बलु ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

गीता कोड़ा ने ग्रामीणों को कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रणाम कहा है।उन्होंने जनता से सीधे संवाद करते हुए मोदी की गारंटी की जानकारी दी।

लोगों को बताया कि मोदी जी ने आदिवासियों, गरीबों और युवाओं के जीवन उज्ज्वल करने के लिए क्या क्या काम किए हैं। मोदीजी को गरीबों की चिंता है।

उन्होंने लोगों से कहा कि मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपका साथ चाहिए।जिसके लिए आपको कमल फूल में वोट देना है। यही प्रार्थना मैं आप सबों से करती हूं।

इस भ्रमण कार्यक्रम का नेतृत्व मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरु चरण नायक ने किया। जिसमें उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक, शिवा बोदरा, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सामड, वरिष्ठ कार्यकर्ता इंदु डागा, आलोक रंजन सिंह, सोनुवा मंडल अध्यक्ष केदार नायक, संतोष तिवारी, किशोर डागा, अमरेश प्रधान, राजा सुरीन राजकुमार लोहार, उमेश रवानी, सुमित नंदा, सुनीता नायक, अनिल नायक, जयपाल सोरेन, इंदु नायक, अक्षय नायक, अखलेन्द्र नायक के साथ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

ईडी की कार्रवाईः मीरा सिंह की डायरी जब्त, मोहित शाहदेव के यहां मिले 12.5 लाख

Share This Article
Exit mobile version