गीता कोड़ा ने किया नामांकन, बाबूलाल भी रहे मौजूद

2 Min Read

चाईबासा। बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। सोमवार को उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया।

इस दौरान गीता कोड़ा के साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व सीएम मधु कोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

चाईबासा संसदीय सीट पर 13 मई को मतदान है। गीता कोड़ा चाईबासा गांधी मैदान से पदयात्रा करते हुए डीसी ऑफिस पहुंची।

इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ थे। बता दें कि गीता कोड़ा का इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी से सीधा मुकाबला है।

जोबा मांझी 23 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बता दें कि इसी साल 26 फरवरी को गीता कोड़ा ने कांग्रेस थोड़कर भाजपा का दामन थामा था। गीता कोड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। गीता कोड़ा सिंहभूम से सांसद हैं।

गीता कोड़ा और पूर्व सीएम मधु कोड़ा पहले चाईबासा के गांधी मैदान पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गीता कोड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा शुरू की।

इस दौरान पूर्व सीएम मधु कोड़ा पदयात्रा के आगे आगे चलते हुए ट्रैफिक क्लियर कराते हुए भी नजर आए।

मधु कोड़ा ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। वो पदयात्रा के दौरान गीता कोड़ा के साथ साए की तरह रहे। पदयात्रा आगे खूंटकटी मैदान में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।

इसे भी पढ़ें

भागलपुर में आज एनडीए के दिग्गजों का जुटान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं