रांची : राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राजद के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक गौतम सागर राणा को राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए राजद का चुनाव अभियान समिति संयोजक मनोनीत किया है।
वहीं, पलामू लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें विशेष प्रभारी बनाया गया है। राजद की ओर से पलामू लोकसभा के लिए ममता भुइयां प्रत्याशी घोषित की गईं हैं।
कैलाश यादव ने बताया कि गौतम सागर राणा को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाने की खबर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय प्र सिंह यादव को पटना में हुई एक विशेष बैठक के दौरान दी।
कैलाश यादव ने कहा कि गौतम सागर राणा राज्य की राजनीति में लोकप्रिय नाम हैं। जेपी आंदोलन के दौरान कई प्रमुख चेहरों में ये भी एक रहे हैं।
वे सबसे अनुभवी, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता के तौर पर जाने जाते हैं। 50 वर्षों के लंबे राजनीतिक जीवन में तीन बार विधायक और एमएलसी तथा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।
इनकी कार्यशैली सदैव बीजेपी आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ और प्रखर समाजवादी तथा सेक्युलर सोच की रही है।
उन्हें संगठन और चुनाव लड़ाने का काफी अनुभव प्राप्त हैं, निश्चित रूप से इनके लंबे राजनीतिक अनुभव का पार्टी एवं संगठन को काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें








