जेपी नड्डा खूंटी में भरेंगे हुंकार
रांची। झारखंड भाजपा की ओर से चल रही परिवर्तन यात्रा को लेकर झारखंड में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे।
ये सभी नेता अलग-अलग स्थानों पर जनसभा करेंगे। जेपी नड्डा खूंटी से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे।
इस दौरान वे खूंटी के कचहरी मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे रांची को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वहां से खूंटी के लिए रवाना होंगे। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने से पहले वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
गढ़वा और पलामू के कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर लेंगे हिस्सा
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 23 सितंबर को गढ़वा और पलामू में आयोजित परिवर्तन सभा में हिस्सा लेंगे।
अनुराग ठाकुर गढ़वा जिले के उंटारी रोड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित परिवर्तन यात्रा महासभा में शामिल होंगे।
इसके बाद पलामू जिले के हुसैनाबाद के हाईस्कूल मैदान में आयोजित परिवर्तन महासभा में शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दो जगहों पर करेंगे जनसभा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गांडेय और बरकट्ठा में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।
मोहन यादव गिरिडीह जिले के गांडेय में दोपहर 12 बजे से नवोदय विद्यालय के सामने स्थित मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे हजारीबाग जिले के बरकट्ठा के कपका मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।
शिवराज करेंगे कोल्हान प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 सितंबर को कोल्हान प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे।
श्री सिंह दिन के 11 बजे बहरागोड़ा के शाखा मैदान में परिवर्तन महासभा में हिस्सा लेंगे।
इसे भी पढ़ें
साहिबगंज के भोगनाडीह पहुंचे अमित शाह, किया परिवर्तन यात्रा का आगाज









