Ganga Overflows: साहिबगंज में उफनाई गंगा, बाढ़ के कारण 2 दिनों तक स्कूल बंद

2 Min Read

Ganga Overflows:

साहिबगंज। साहिबगंज बाढ़ से जूझ रहा है। इसके कारण यहां दो दिनों तक स्कूल बंद कर दिये गये हैं। गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण साहिबगंज के निचले इलाकों में पानी भर गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों को 11 और 12 अगस्त तक बंद कर दिया गया है।

गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपरः

गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 27.25 मीटर से बढ़कर सोमवार सुबह 6 बजे तक 28.62 मीटर तक पहुंच गया है। इससे दियारा क्षेत्र जलमग्न हो गया है और शहर के कई हिस्सों में पानी घुस गया है।

शहर के 28 में से 11 वार्ड बाढ़ से प्रभावितः

साहिबगंज नगर परिषद के 28 वार्डों में से 11 वार्ड बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। करीब 1600 घरों के 8000 लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई स्कूलों में भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है।

हर साल होती है परेशानीः

सावन और भादो के महीनों में गंगा नदी में उफान आता है और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

Flood in Varanasi: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़, 84 घाट और 3000 मंदिर डूबे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं