नाबालिग समेत दो युवतियों के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार [Gang rape of two girls including minor, two accused arrested]

1 Min Read

सिमडेगा,एजेंसियां: सिमडेगा में दो युवतियों के साथ गैंगरेप हुआ है। इनमें एक लड़की नाबालिग है।

घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों को फोटोशूट के बहाने बुलाया गया था।

पूर्व परिचित हैं आरोपी

पहले से परिचित होने के कारण ये लड़कियां फोटोशूट के लिए युवकों के साथ चली गईं। इसके बाद दोनों लड़कियों को एक वाहन में बिठाकर सिमडेगा से बानाबीरा इलाके में ले जाया गया।

जहां उन्हें जंगल में रखा गया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िताओं ने घर पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर मुफस्सिल थाने पहुंचे और आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की और देर रात 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

दुमका में बंगाल की युवती से गैंगरेप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं