Gang rape in Gumla: गुमला में गैंगरेप, 5 आरोपी धराये, डर से रात भर छिपी रही सास

Anjali Kumari
2 Min Read

Gang rape in Gumla:

गुमला। गुमला पुलिस ने गैंगरेप के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घाघरा थानेदार पुनीत कुमार मिंज ने बताया कि यह घटना 11 नवंबर की रात हुई थी, जिसमें गांव के ही पांच लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया था। 11 नवंबर की रात, पीड़िता के जेठ ने अपने चार दोस्तों के साथ शराब पी थी। इसके बाद वो कुछ और शराब लेकर पीड़िता के घर पहुंचा। उसने पीछे का दरवाजा धकेल कर घर में प्रवेश किया। उस समय पीड़िता के साथ उसकी सास और तीन साल का बेटा भी मौजूद थे। पांचों आरोपियों को देखकर बूढ़ी सास रात भर छिपी रही। वहीं, पीड़िता का बेटा डर के मारे बिस्तर पर दुबका रहा। इसके बाद, सभी आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

मायकेवालो ने पुलिस में की शिकायतः

घटना के बाद पीड़िता ने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। मायके के लोग पीड़िता को लेकर घाघरा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने महिला के जेठ, सुमित लकड़ा और मैन्युअल टोप्पो को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान जीवन मसीह टोप्पो और बालासियूस एक्का के भी इस सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने का खुलासा हुआ। इसके बाद, पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया।

Share This Article