रांची : झारखंड के विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के गॉल ब्लॉडर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में संपन्न हो गया। वे अभी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जल्द ही वे झारखंड वापस लौटेंगे। विधानसभाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर इसकी सूचना दी है।
इधर, तस्वीर जारी होने के बाद लोग उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। जय नीरव नाम के ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ से मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, प्रेम शान ने लिखा है कि आप जल्द स्वास्थ्य लाभ लेकर जनता के बीच आएं। मां गढ़ देवी और बाबा बंशीधर से यही कामना है।





