रांची। झारखंड में बढ़ती ठंड से लोग है परेशान। इसका कारण है उत्तर भारत के कई स्थानों पर बर्फ गिरा है जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। जिससे कनकनी और अधिक बढ़ जाएगी।
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि बुधवार से मौसम साफ हो जायेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते 3 दिनों से जनजीवन प्रभावित था। ऊपर से बारिश ने कनकनी और बढ़ा दी है। बुधवार से कई जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें