पिस्का नगडी। प्रखंड के राज्य स्तरीय जल छाजन प्रशिक्षण केन्द्र में नि:शुल्क पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग के अंतर्गत भूमि संरक्षण निदेशालय झारखंड, झारखंड एग्रीकल्चर एंड सोसल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट “जैसमीन”के उप कार्यपालक पदाधिकारी रितेश कुमार यादव कार्यपालक पदाधिकारी असीम रंजन, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
श्री एक्का प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को जलवायु परिवर्तन के कारण खेती में चुनौतियां, भूमि संरक्षण, उर्वरा शक्ति तथा कृषि निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। नरेंद्र प्रसाद ने समेकित कृषि तकनीक के संबंध में जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें







