राधिका मैदान सिल्ली में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन [Free eye check up camp organized at Radhika Maidan Silli]

1 Min Read

सिल्ली (रांची) :- सिल्ली नीचे टोला स्थित राधिका मैदान के प्रांगण में दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से केयर नेत्रम गुड विजन इंडिया के सौजन्य द्वारा नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में बड़े एवं बच्चों की आखों की जांच किया गया। जिसमें 6 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क चश्मा दिया गया।

मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन एंव परामर्श भी दिया गया। साथ ही साथ बडो़ के लिए उचित एवं कम मुल्यों में चश्मा भी उपलब्ध कराया गया।

इस शिविर को सफल बनाने के लिए रांची के डॉ संदीप कुमार ,समाजसेवी रबिन्द्र सोनार। नर्स श्वेता कुमारी , अश्वनी बाग, नितु कुमारी, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

अगला निशुल्क नेत्र जाँच शिविर दिंनाक 25 जुलाई को मुरी बाजार में पुनः आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

बुंडू में नेत्र जांच प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं