करमा पूजा के विसर्जन के दौरान नदी में डूबी चार बहनें, एक की मौत [Four sisters drowned in the river during Karma Puja immersion, one died]

1 Min Read

साहिबगंज, एजेंसियां। रविवार सुबह साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में स्थित तेंनवा नाला के पास करमा पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ।

करमा पूजा के डाल विसर्जन के समय चार बच्चियां नदी में डूब गईं, जिनमें से एक की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मुकेश यादव की 9 वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के मुताबिक, टेकबथान गांव निवासी मुकेश यादव की बेटी प्रियंका कुमारी (9 वर्षीय), रिया कुमारी (12 वर्षीय), जो उसकी चचेरी बहन है, सोनाक्षी कुमारी (10 वर्षीय, पिता विकास यादव), और चांदनी कुमारी (9 वर्षीय, पिता प्रदीप यादव) रविवार सुबह करीब पांच बजे गांव से लगभग 500 मीटर दूर डेढ़गामा-टेकबथान गांव के बीच बने तेंदुवा नाला में करमा पूजा की सामग्री का विसर्जन करने गईं थीं।

इस दौरान प्रियंका कुमारी पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। बाकी तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसे भी पढ़ें

मांदर की थाप और करम गीत से गुंजायमान है झारखंड की फिजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं