झारखंड में बनेंगे चार ग्लास ब्रिज, फाइनल हुई जगह, हेमंत सरकार ने भी दे दी मंजूरी [Four glass bridges will be built in Jharkhand, the place has been finalized, Hemant government has also given approval]

2 Min Read

रांची। झारखंड में चार जगहों पर ग्लास ब्रिज बनने जा रहा है। झारखंड सरकार ने पतरातू, दशम और नेतरहाट में ग्लास ब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। नेतरहाट में दो ग्लास ब्रिज बनेंगे एक मैगनोलिया और दूसरा कोयल व्यू प्वाइंट पर। पथ निर्माण विभाग को कंसलटेंट चयन से लेकर निर्माण तक की जिम्मेदारी दी गई है।

बजट सत्र: झारखंड में पर्यटन को उद्योग का दर्जा, नेतरहाट का होगा विकास
डीपीआर तैयार करने तथा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए सलाहकार चयन की टेंडर प्रक्रिया शुरू
जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई स्थानों पर ग्लास ब्रिज निर्माण की योजना को मंजूरी दी है।

यह पहल न केवल पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मदद करेगी।

यहां बनेगा ग्लास ब्रिज

झारखंड सरकार ने पतरातू (रामगढ़ जिला), दशम फॉल्स (रांची के पास), और नेतरहाट (लातेहार जिला) में ग्लास ब्रिज बनाने की योजना बनाई है। ये स्थान प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से पहले से ही लोकप्रिय हैं, और ग्लास ब्रिज इनकी आकर्षण को और बढ़ायेंगे।

इसे भी पढ़ें

बजट सत्र: झारखंड में पर्यटन को उद्योग का दर्जा, नेतरहाट का होगा विकास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं