गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के बुढ़वाआहर तालाब में चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चियां करमा पूजा के लिए मिट्टी लाने के लिए बुढ़वाआहार तालाब गई हुई थीं।
इसी दौरान वे पानी में डूब गईं। वहीं एक बच्ची की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि पचंबा के बुढ़वाआहर तालाब में हन्डाडीह की रहने वाली कुछ बच्चियां करमा पूजा के लिए मिट्टी लाने के लिए तालाब गई हुई थीं।
इस दौरान पांच बच्चियां तालाब में डूब गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से एक बच्ची को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार बच्चियों की मौत हो गई।







