गिरिडीह से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

1 Min Read

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अलग-अलग जगहों से पकड़े गये हैं।

गिरिडीह एसपी को प्रतिबिम्ब पोर्टल के जरिए सूचना मिली थी कि गांडेय, मुफ्फसिल, डुमरी थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहे हैं।

इसके बाद साइबर क्राइम डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित कर साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, रोहित कुमार महतों, पुनित कु गौतम, गजेन्द्र कुमार के सहयोग से छापामारी की गई। इस क्रम में कुल चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधी विजय कुमार महतो पिता हिरामन महतो थाना डुमरी, जिला गिरिडीह, अमन सिंह पिता राजेश कुमार सिंह मोहल्ला दुर्गापाड़ा, हरिहरपुर थाना हरिहरपुर जिला धनबाद, मो शरीफ अंसारी पिता क्युम अंसारी थाना गांडेय, जिला गिरिडीह एवं राहुल कुमार पिता जालेश्वर साव थाना जमुआ जिला गिरिडीह के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें

इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी-पिता की बढ़ी मुश्किल, इश्तेहार चस्पा, होगी कुर्की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं